किरिबाती
दिखावट
किरिबास गणराज्य किरिबास | |
|---|---|
ध्येय वाक्य: ते माउरी, ते राओई आओ, ते ताबोमोआ (हिन्दी: स्वास्थ्य, शांति एवं समृद्धि) | |
राष्ट्रगान: तेइराके कैनी कीरीबाती | |
![]() | |
| राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | दक्षिण तरावा |
| आधिकारिक भाषा(एँ) | अंग्रेज़ी, जिलिबर्टीज़ |
| निवासीनाम | आई-किरीबाती |
| सरकार | गणराज्य, विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र |
• राष्ट्रपति | अनोते तॉन्ग |
| स्वतंत्र | |
• यूनाइटेड किंगडम से | १२ जुलाई, १९७९ |
| क्षेत्रफल | |
• कुल | 726 कि॰मी2 (280 वर्ग मील) 186वां) |
• जल क्षेत्र (%) | 0 |
| जनसंख्या | |
• जुलाई 2005 आकलन | 105,432 (197 वां) |
• 2005 जनगणना | 92,533 |
| GDP (PPP) | 2008 प्राक्कलन |
• कुल | $60.8 करोड़ (₹50,26,27,52,000) (-) |
• प्रति व्यक्ति | $6,112 (₹5,05,27293 |
| HDI (1998) | .515 निम्न · असूचीबद्ध |
| मुद्रा | किरिबास डॉलर ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) |
| समय मंडल | UTC+12, +13, +14 |
| वाहन चलते हैं | बाएं |
| दूरभाष कोड | 686 |
| इंटरनेट TLD | .ki |
किरिबास, आधिकारिक तौर पर किरिबासगणराज्य, मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह ३५,००,००० वर्ग किलोमीटर (१३,५१,००० वर्ग मील) में बिखरे ३२ द्वीपों (एटॉल) और एक उठे हुए प्रवाल द्वीप से बना देश है। भूमध्य रेखा में विस्तारित इस देश के पूर्व से अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा गुजरती है। किरिबास को स्थानीय जबान में "गिल्बेर्ट्स" कहा जाता है, जो मुख्य द्वीप श्रृंखला गिल्बर्ट द्वीप से ली गई है। किरिबास 1979 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। यह राष्ट्रमंडल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक का सदस्य है, १९९९ में यह देश संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बन गया।
